कोतवाली की पीआरबी 2013 की बोलेरो बृहस्पतिवार की रात मुजाही बाजार के करीब नीलगाय बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बोलेरो लेकर कांस्टेबल राजीव कुमार व कांस्टेबल चंदन सिंह बरहूपुर मार्ग पर जा रहे थे। तभी अचानक नीलगाय सड़क पर आ गया। जैसे ही चालक ने ब्रेक मारी वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इसमें दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।