फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूजा पंडालों में बिजली के सुरक्षा मानकों की हो जांच

Fri, 13 Oct 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन की पहल पर फायरसर्विस की ओर से जिले की 23 थानों की पुलिस को पत्र जारी कर दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली के सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कहा गया है। जांच की जाए कि पंडाल में किसी प्रकार से बिजली के खुले तार न हों जिससे किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहे।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे ने कमेटियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि दुर्गापूजा पंडाल के भीतर किसी भी प्रकार से खुला तार न हो। दुर्गा पूजा पंडाल कम से कम 12 फीट वाले रास्ते के पास ही सजाया जाए। कमेटियां यह भी मंथन करें कि कपड़े की सजावट होने से पंडाल में कोई जनहानि न हो।
क्षेत्रीय पुलिस पूजा पंडाल में सजावट करने वालों के संपर्क में रहे ताकि आगजनी की किसी भी घटना के दौरान तत्काल उसे रोका जा सके। पंडाल के आसपास लोहे की पाइप में बिजली के तार न लगाए जाएं। फायर सर्विस के अधिकारियों ने पुलिस से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें