फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: योगी और अमित शाह की जनसभा कल, चढ़ेगा चुनावी पारा

Sun, 28 Apr 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
 सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाओं से जिले में चुनावी सरगर्मी बढ़ेगी। कुंडा में सीएम तो हंडौर में अमित शाह का उडख़टोला उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मई को आने की उम्मीद दिखते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


कौशांबी लोकसभा का मतदान 6 मई को होगा। भाजपा के सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंडा में 29 अप्रैल को दोपहर में आ रहे हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम कुछ दिन पहले निरस्त हो चुका था। जिसे लेकर सियासी गलियारों में खासी चर्चा थी। अब उनके आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उसी दिन प्रतापगढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में आएंगे

उनकी जनसभा सुबह विश्वनाथगंज विधानसभा के हंडौर में आयोजित की गई है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भी कवायद में जुट गया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को शहर के रामलीला मैदान या फिर जीआईसी में जनसभा को संबोधित करने आ सकते हैं। सोमवार से जिले में बड़े नेताओं के जनसभाओं के बाद चुनावी सरगर्मी के साथ सियासी वार व पलटवार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें