फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

Fri, 17 May 2024 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मनसा का पुरा गांव निवासी शिवम पाल (12 ) पुत्र घनश्याम पाल अपने चचेरे भाई आर्यन (8) स्नान करने के लिए घर के पास स्थित तालाब में गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
दोनों बच्चों का गांव में किया गया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र के मनसा का पूरवा बारों गांव में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम को हुई। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से हर कोई गमगीन दिखा। उनका अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

विज्ञापन


मनसा का पुरा गांव निवासी शिवम पाल (12 ) पुत्र घनश्याम पाल अपने चचेरे भाई आर्यन (8) स्नान करने के लिए घर के पास स्थित तालाब में गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को शिवम व आर्यन का शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पंहुचा तो परिजनों मे चीखपुकार मच गया। शिवम का भाई अजय, बहन प्रतीक्षा, मां प्रिया और पिता घनश्याम का रो रो कर बुरा हाल है। 

आर्यन का पिता जय प्रकाश मां सुनीता बहन दहाड़े मार रहे हैं। आर्यन घर का एकलौता बेटा था। दो मासूम बच्चो की मौत ने क्षेत्र के लोगो के हृदय को झकझोर कर रख दिया है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें