फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: नहर में उतराता हुआ मिला युवक का शव, फेरी लगाकर बेचता था वाशिंग पाउडर

Fri, 17 May 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सागर गौतम गांव गांव घूम कर डिटर्जेंट पाउडर बेचने का काम करता था। वह डेरवा बाजार में माहिया मऊ रोड छोटी नहर के बगल किराए का कमरा लेकर उसमें अपना माल रखा था। गुरुवार की शाम तक वह दुकान के पास देखा गया और शाम के बाद जब रात में घर नहीं गया तो परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
सागर गौतम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत डेरवा के शाह गरीब की तकिया सरायइंद्रावत गांव निवासी सागर गौतम (22) पुत्र पन्नालाल गौतम की अबूझ हाल में मौत हो गई। उसका शव नहर के पानी में उतराया मिला तो खलबली मच गई। परिजनों की सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


सागर गौतम गांव गांव घूम कर डिटर्जेंट पाउडर बेचने का काम करता था। वह डेरवा बाजार में माहिया मऊ रोड छोटी नहर के बगल किराए का कमरा लेकर उसमें अपना माल रखा था। गुरुवार की शाम तक वह दुकान के पास देखा गया और शाम के बाद जब रात में घर नहीं गया तो परिजन परेशान हो गए। उसके भाई ने फोन किया तो नंबर बंद बता रहा था। इसके बाद शुक्रवार को सुबह नौ बजे के पास नहर में सागर का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।

सूचना पर पहुंचे एसओ जेठवारा धर्मेंद्र कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज डेरवा बंशीधर राय ने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। उसके कमरे की तलाशी ली गई तो नशे के सामान पाए गए। सागर गौतम चार भाई है। सबसे बड़ा भाई रोहित गौतम व मोहित गौतम बाहर राजस्थान में रहते हैं। तीसरे नंबर पर सागर गौतम था। सबसे छोटा भाई संगम गौतम घर पर रहता है। संगम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदम दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें