फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: गलती से लिया सबक, थानों के हवालात पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Tue, 16 Jun 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह Pratapgarh: गलती से लिया सबक, थानों के हवालात पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
विज्ञापन
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
विज्ञापन
रानीगंज थाने में हमले के बाद अधेड़ की मौत के बाद पुलिस अफसर चेत गए हैं। पुलिसकर्मियों की लापरवाही रोकने के लिए अब कोतवाली व थानों के हवालात पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इतना ही नहीं सुबह-शाम हवालात में रखे गए लोगों की तस्वीर भी पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना होगा। सर्किल अफसर पर्यवेक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी थाने के रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


रानीगंज थाने के भीतर अधेड़ मिठाईलाल की मनोरोगी ने फावड़े से प्रहार कर दिया। उपचार के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाने में घटित घटना की जानकारी थानाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने 11 घंटे तक अफसरों से छिपाए रखी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि हवालात में किसी प्रकार का डंडा, हथियार न रखा जाए।

हवालात जहां से साफ दिखाई दे रही हो। वहां सीसीटीवी लगवाया जाए। यदि थाने व कोतवाली के कैमरे बंद हैं तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। ताकि ऐसी वारदातों को रोका जा सके। पुलिसकर्मियों को सुबह व रात के समय हवालात की स्थिति की तस्वीर पुलिस के व्हटसअप ग्रुप पर डालनी होगी। यदि किसी को हवालात में बंद किया गया है तो उसके बारे में पूरा ब्यौरा भेजना होगा। कार्यालय में बैठाए गए लोगों के बारे में भी डिटेल देनी होगी।
विज्ञापन


सुबह व रात में सर्किल के सीओ जानकारी करेंगे। मौका मिलने पर थानों का निरीक्षण कर हवालात व कार्यालय की आख्या भी रजिस्टर पर दर्ज करेंगे। कोतवाली व थानों में पहले ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। नगर कोतवाली समेत 7 थानों में सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है।

जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने को कहा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेद्वी ने बताया कि हवालात में बंद लोगों पर नजर रखने के लिए कैमरा लगवाया जाएगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कैमरा बंद मिलने पर होगी कार्रवाई

कोतवाली व थानों में लगा कैमरा खराब मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि थानों व कोतवाली में लगा सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू हालत में होना चाहिए। उसे ऐसा लगाया जाए। जिससे आने जाने वाले लोगों के साथ ही कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की बराबर लोकेशन मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें