फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : घर में सो रहे युवक को दबंगों ने घसीट कर मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 03 Oct 2021 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुबन्नी निवासी सबीन 28 पुत्र अब्दुल जब्बार को दो अक्तूबर रात में बारह बजे घर में सो रहे थे, तभी गांव के दबंगों ने घर से घसीट कर बाहर लाए। लाठी डंडों से पिटाई करने के बाद उसे गोली मार दी। युवक का अभी प्रयागराज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल के पिता अब्दुल जब्बार के तहरीर पर छह लोग हासिम अली उर्फ सूबा व परबेज, इमरान पुत्रगण मोहम्मद इबरार व सुहैल पुत्र सब्बन,साहिद पुत्र सिद्दीकी, अनवर पुत्र मुर्तजा निवासी सुबन्नी के ऊपर जानलेवा जैसी गम्भीर धराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष मानधाता उदयवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें