फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : गले में सिंघाड़ा फंसने से चली गई मासूम की जान, खेलते-खेलते डाल लिया था मुंह में 

Sat, 11 Dec 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी संजय भारती की पत्नी शनिवार को घर में काम कर रही थी। उसका नौ महीने का बेटा पास में ही खेल रहा था। घर में एक जगह सिंघाड़ा रखा हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते वहां पहुंच गया और एक सिंघाड़ा लेकर मुंह में डाल लिया।
विज्ञापन
मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा इलाके में शनिवार को गले में सिंघाड़ा फंसने से एक मासूम की मौत हो गई। नौ माह का बच्चा खेलते समय जमीन पर रखा सिंघाड़ा उठाकर खाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान सिंघाड़ा उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कुंडा के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी संजय भारती की पत्नी शनिवार को घर में काम कर रही थी। उसका नौ महीने का बेटा पास में ही खेल रहा था। घर में एक जगह सिंघाड़ा रखा हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते वहां पहुंच गया और एक सिंघाड़ा लेकर मुंह में डाल लिया। सिंघाड़ा उसके गले में फंस गया। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

यह देख घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिजन बच्चे के गले में सिंघाड़ा फंसने की बात कह रहे थे, लेकिन सीएचसी लाने पर उसके गले में कुछ नहीं था। परिजनों से बात करने का प्रयास किया गया, मगर वे कुछ बोल नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें