फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: तहसीलदार, बैंक मैनेजर समेत 58 और संक्रमित

विज्ञापन
चौक घंटाघर से सदर बाजार तक वाहनों के अवैध पार्किंग के कारण दिनभर लगा रहता है जाम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को 58 नए मरीज सामने आए। कुंडा के तहसीलदार और बैंक मैनेजर के साथ सदर तहसील के चार कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2941 पहुंच गई है। अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएचसी कुंडा में स्वास्थ्य टीम ने 54 लोगों की जांच की। इसमें तहसीलदार व दो बैंककर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ ही उगापुर के दो, पांडेय का पुरवा हथिगवां एक, घाटमपुर नवाबगंज का एक युवक संक्रमित मिला।
पट्टी में सैफाबाद के स्टेट बैंक के प्रबंधक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वह अपने घर सुलतानपुर चले गए। लालगंज में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। सदर तहसील में हर दिन एंटीजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चार कर्मचारी संक्रमित पाए गए। संडवाचंद्रिका ब्लाक में एक युवक संक्रमित मिला है। शहर में सीताराम गली में एक महिला और एक पुरुष की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को प्रयागराज भेज दिया गया है।
जिले में कुल 58 लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, मंगरौरा क्षेत्र के बसौली गांव में सोमवार को एक अधेड़ की कोरोना से मौत हो जाने के बाद भी प्रशासन बेपरवाह बना है। गांव को सील करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई, उसका घर पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित है। यह करैला बाजार से सटा हुआ है। इससे लोग घबराए हुए हैं। इधर, सीएचसी बेलखरनाथधाम में 46 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
धनबाद फ़िरोजपुर अप और डाउन से गये यात्री
मंगलवार को अप और डाउन धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस से कुल 101 यात्री प्रतापगढ़ से रवाना हुए। इस दौरान रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए भेज दिया गया।
धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल से मंगलवार को प्रतापगढ़ से 60 यात्रियों ने यात्रा की। जबकि फ़िरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस में 41 यात्री सवार हुए। एसएस त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी रेलवे अस्पताल की है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें इसके लिए फुर्सत नहीं है। इससे जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य और भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें