फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को भेजा नैनी जेल

Wed, 09 Jun 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार


  • जेल में सपा नेता की बंदी से मारपीट की चर्चा, शातिर बंदी को भेजा कौशांबी जेल
  • प्रशासनिक आदेश पर जेल प्रशासन ने की कार्रवाई, शराब माफिया से गले भी मिले
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन कब्जा करने के मामले में हुए विवाद को लेकर नौ माह से जेल में निरुद्घ सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को बुधवार दोपहर प्रशासनिक आधार पर नैनी जेल स्थानांतरित कर दिया गया। चर्चा है कि जेल में उनकी व एक बंदी के बीच दो बार मारपीट हुई और टकराव के हालात बने हुए थे। नैनी जेल जाने से पहले उनका शराब माफिया से गले मिलना जेल के भीतर से लेकर बाहर तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन



मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पिछले साल सितंबर माह में गांव के दो पक्षों के बीच जमीन कब्जाने के मामले का निस्तारण करने गए थे। वहां हुए विवाद के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में ही निरुद्घ हैं। जेल सूत्रों के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की एक बंदी से दो बार मारपीट हुई। उनके बीच अक्सर टकराव बना रहता था। उन पर बंदीरक्षक भी दिन रात नजर रखते थे। जेल प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष को समझाया मगर उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ।


प्रशासनिक आदेश पर बुधवार को जेल प्रशासन ने उन्हें नैनी जेल स्थानांतरित कर दिया। इसके अलावा बाहर के शातिर बंदी को भी कौशांबी जेल भेज दिया गया। नैनी जेल जाने के पहले सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव हाल ही में जेल गए शराब माफिया से गले मिलकर बाहर निकले। जिसकी चर्चा जेल के बाहर भी होती रही। हालांकि जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष व दूसरे बंदी को दूसरी जेल प्रशासनिक आधार पर भेजा गया है। मारपीट की बात निराधार है। जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

डीआईजी जेल ने किया निरीक्षण

डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी मंगलवार की देर शाम अचानक जेल पहुंचे। उन्होंने जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा साल भर के क्रियाकलापों की जानकारी ली। अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने जेल मैनुअल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। उनके निरीक्षण से जेल में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें