रुस के लुइश शहर की रहने वाली 42 वर्षीय ओला करीब पंद्रह दिन पहले भारत भ्रमण के लिए नई दिल्ली पहुंची। बुधवार की रात दिल्ली में ही उसका बैग चोरी हो गया। इसके बाद वह गलतफहमी में दिल्ली जंक्शन पर प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हो गई।
रूस से भारत भ्रमण पर आई महिला दिल्ली में बैग चोरी होने के बाद भटकते हुए प्रतापढ़ पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पद्मावत एक्सप्रेस से वह प्रतापगढ़ जंक्शन पर उतरी। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान जीआरपी के सिपाहियों को महिला की भाषा समझ में नहीं आई। इस पर जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और महिला थाने की पुलिस बुलाकर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
रुस के लुइश शहर की रहने वाली 42 वर्षीय ओला करीब पंद्रह दिन पहले भारत भ्रमण के लिए नई दिल्ली पहुंची। बुधवार की रात दिल्ली में ही उसका बैग चोरी हो गया। इसके बाद वह गलतफहमी में दिल्ली जंक्शन पर प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद भटक रही थी। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुुंचे और उससे पूछताछ करने लगे। महिला की भाषा समझ में न आने के कारण पुलिसकर्मी परेशान हो गए।
खबर पाकर जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और उससे जानकारी लेने के बाद महिला थाने की पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज भेज दिया। ओला को राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज में रोकने के बाद उसके भोजन-पानी की व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई है। एलआईयू व आईबी की टीम ने बाद में उससे पूछताछ की। ओला ने बताया कि बैग गायब होने के बाद वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हो गई थी। मामले की सूचना रूसी दूतावास और गृह विभाग को दी गई है। महिला को पुलिस की टीम जल्द नई दिल्ली ले जाएगी।