अंतू, विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज का नाम भी बदलने की कवायद
पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता ने समीप के स्टेशनों का नाम इन पौराणिक स्थलों के नाम से करने का पत्र रेलमंत्री को भेजा था। सांसद ने प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम परिवर्तित कर मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन का नाम मां चंद्रिकन देवीधाम अंतू, विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन का नाम शनिदेवधाम विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन का नाम हवाई अड्डा पृथ्वीगंज करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था।
रेलवे ने शुरू की नाम बदलने की कार्रवाई
सांसद का पत्र मिलने के बाद रेलवे ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए प्रदेश सरकार से सहमति मांगी है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि शहर में अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी का धाम होने के साथ नगर पालिका परिषद का नाम भी बेल्हा है। ऐतिहासिकता संजोने के उद्देश्य से ही प्रतापगढ़ जंक्शन के आगे मां बेल्हा देवी धाम का नाम बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह अंतू, विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन को भी उनके मूल स्वरूप के साथ स्थानीय मान्यताओं से जोड़ने के प्रयास हैं।