फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा में छा गए प्रतापगढ़िए

विज्ञापन
पीसीएस चयनित मधुमिता को मिठाई खिलाते मां व पिता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पीसीएस 2018 की परीक्षा में प्रतापगढ़ के होनहारों ने इतिहास रच दिया है। जिले के 15 मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। एसडीएम, डिप्टी एसपी, एक्साइज इंस्पेक्टर, जिला प्रोवेशन अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर जैसे पदों पर उनका चयन हुआ है। उनकी सफलता से गांवों में जश्न का माहौल है। उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

लालगंज के बहुचरा गांव की निवासी आईपीएस बालेंद्र भूषण सिंह की पुत्री मधुमिता सिंह ने पीसीएस 2018 की परीक्षा में 31वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम का पद हासिल किया है। उनके पिता बालेंद्र भूषण सिंह वर्तमान में एसएसपी एसआईटी हैं।
मधुमिता ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। संडवाचंद्रिका ब्लाक के कोड़रा मादूपुर निवासी दीपेंद्र सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। बहुचरा गांव की ही शुचिता सिंह पुत्री अखिलेश सिंह ने भी पहले प्रयास में पीसीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उन्हें डिप्टी एसपी का पद मिला है।
विज्ञापन

उनके पिता अखिलेश मध्यप्रदेश के रीवां में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। आसपुर देवसरा के ढाढर गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र सुरेश कुमार तिवारी ने भी पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन भी डीएसपी के पद पर हुआ है। दीपक के पिता सुरेश कुमार तिवारी डाकसेवक हैं।
इसी तरह कुंडा के ककरिहा गांव निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी लक्ष्मीकांत तिवारी के पुत्र सौरभ व अनुपम ने भी पीसीएस की परीक्षा में बाजी मारी है। दोनों का चयन का असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। कुंडा के बाघराय निवासी स्व. शिवबहादुर यादव के बेटे जय सिंह यादव व विजय सिंह यादव ने भी सफलता हासिल की है। जय को जीआईसी प्रिंसिपल व विजय को एडीआईओएस का पद मिला है। सदर तहसील के संग्रामपुर किला गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र राजीव ने भी सफलता हासिल की है।
उन्हें जिला प्रोवेशन अधिकारी का पद मिला है। पट्टी के करमाही गांव निवासी मंत्री महेंद्र सिंह के भाई नारायण सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह ने वाणिज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया है। पट्टी के ही पूरे सुखचैन गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा के पुत्र मयंक मिश्र ने परीक्षा में सफलता अर्जित कर डिप्टी एसपी का पद हासिल किया है।
इसी तरह पट्टी के बेलारामपुर निवासी रामप्यारे के पुत्र सतीश चौरसिया का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। पट्टी के बेलखरनाथ धाम गांव निवासी रामधन मिश्र के पुत्र रविशंकर मिश्र ने भी अथक परिश्रम कर पीसीएस की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उन्हें डिप्टी एसपी का पद मिला है। आसपुर देवसरा ब्लाक के उमरापट्टी गांव के राजेंद्र सिंह की पुत्री ज्योति सिंह का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।
वर्तमान में वह राजकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। सदर तहसील क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव निवासी स्व. रामजतन के पुत्र जटाशंकर ने पीसीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। वह फिरोजाबाद में प्रवक्ता हैं। बाबागंज ब्लाक के असकरनुपर दुबानन का पुरवा के रहने वाले रामदेव यादव के पुत्र धीरेंद्र यादव का चयन सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है।

पट्टी के पूरे सुखचैन में पीसीएस बने मयंक मिश्रा को मिठाई खिलाते पिता व परिवार के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें