फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दंपती के घर लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
रानीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। इस दौरान रायबरेली का रहने वाला लुटेरों का एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में डकैती पड़ी थी। बदमाश दंपती को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व सामान लूट ले गए थे।
रानीगंज पुलिस ने गुरुवार की रात बीरापुर मोड़ के पास से चार बदमाशों को दो बाइक से जाते समय दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने शिक्षक दंपती के घर वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनके पास से लूट के 4490 रुपये, दो मोबाइल, तमंचा व घटना में प्रयुुक्त बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि उनका गिरोह आलीशान मकान देेखकर लूट की योजना बनाता है। रायबरेली का रहने वाला राजू व उसके साथियों ने मिलकर शिक्षक दंपती के घर में डकैती डाली थी। जेवरात बेचने के बाद रुपये का बंटवारा कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए संतोष कुमार पाल निवासी पूरे भैयाजी, शिवम दुबे उर्फ दरोगा निवासी कसेरुआ, अभिषेक कुमार पाल उर्फ डब्लू चंदी गोविंदपुर व धीरज पाल निवासी कांशीराम कालोनी जीआईसी को जेल भेज दिया। राजू यादव व उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें