फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: नेताजी की कटी, बीएलओ की लगी डबल ड्यूटी 

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बीएलओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिक्षक नेताओं ने चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए बड़े-बड़े हथकंडे अपनाएं, मगर इस बार सब फेल हो गए हैं। बीएलओ की जगह अपना नाम लिखकर भिजवाने से बीएलओ की डबल ड्यटी लग गई। यह शिकायत जब अफसरों के पास पहुंची, तो एनआईसी की जांच में शिक्षक नेताओं के खेल का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक नेताओं ने चुनाव में अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अपने नाम के सामने बीएलओ लिखकर भेज दिया है। जबकि बीएलओ के नाम के आगे कुछ भी नहीं लिखा, इससे चुनाव में उनकी ड्यूटी लग गई। जिला प्रशासन ने बीएलओ और मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है। बीएलओ को ड्यूटी पत्र मिलते ही वह अफसरों के पास पहुंच गए।

अफसरों ने पहले एनआईसी की गड़बड़ी मानते हुए ठीक करने का आश्वासन दिया, मगर इस तरह के अधिकांश मामले आए तो सीडीओ ने सत्यापन कराने का फैसला लिया। गुरुवार और शुक्रवार को टेलीफोन से हुए सत्यापन में अधिकांश शिक्षक नेताओं के खेल का खुलासा हुआ है। अब ऐेसे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


नाम छूटा, तो बीईओ के खिलाफ होगा मुकदमा 
बीएसए ने पत्र जारी कर सभी बीईओ को चेताया है कि अगर सीडी में किसी का नाम छूट गया है, तो वह अविलंब अतिरिक्त सूची में डाल दें। इसके बाद हुई जांच में अगर कोई टीचर छूटा हुआ मिलता है, उस ब्लाक के बीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

कुछ शिक्षकों ने चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बीएलओ के स्थान पर अपना नाम लिख दिया था, तो कुछ लोगों ने सीडी से अपना नाम गायब करा दिया था। वेतन बिल से मिलान करके ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह, बीएसए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें