फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : मंहगाई का आम आदमी पर असर नहीं वाला बयान जख्म पर नमक - प्रमोद तिवारी

Fri, 22 Oct 2021 06:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
विज्ञापन
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा दिए गए बयान को गैर जिम्मेदाराना और आम आदमी के जख्म पर नमक छिड़कने वाला करार दिया है। तिवारी ने कहा कि मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से आम आदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनके पास चार पहिया वाहन हैं। शुक्रवार को लालगंज स्थित विधायक मोना के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री द्वारा कहा जा रहा है कि अधिकतर लोग दुपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं, जिससे मंहगाई का असर नहीं पड़ता। तिवारी ने कहा कि इससे पहले सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार के मंत्री की ओर से इस तरह गैर जिम्मेदाराना बयान आया, जिसमें कहा गया कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढने से आम आदमी पर कोई असर नहीं हुआ।

पूर्व सांसद प्रमोद ने कोरोना वैक्सीन को दूसरे देशों में देने,  आवारा जानवारों से किसानों की बदहाली व कोयला घोटाला का आरोप लगाते हुए भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी कैथौला गांव पहुंचे और दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई में डूबने से हुई युवक की असमय मौत पर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


तिवारी ने बेलहा में रामबाबू श्रीवास्तव व धारूपुर रामफकीरे साहू के संयोजन में आयोजित भागवत कथा में भी शामिल हुए और विभिन्न बाजारों में लोगों से मुलाकात कर हाल पूछा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिावरी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, ब्लाक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह, पप्पू तिवारी, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, छोटेलाल सरोज, लल्लन सिंह, ददन सिंह, प्रीतेंद्र ओझा, रामू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें