फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : कूरियर कर्मचारी को तमंचे से घायल कर दिनदहाड़े पौने नौ लाख की लूट, हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

Mon, 08 Nov 2021 02:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं से पुलिस की मुस्तैदी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। एक महीने के भीतर यह लूट की तीसरी बड़ी वारदात है। दिन दहाड़े हो रही घटनाओं से आम जनमानस सहित व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है। 
विज्ञापन
Pratapgarh News : कूरियर कर्मचारी से आठ लाख रुपये लूट के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली इलाके के बड़नपुर गांव के पास सोमवार दोपहर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कूरियर कंपनी के कर्मचारी से पौने नौ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उस पर फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। रुपये भरा बैग लूटने के बाद बदमाश हाईवे की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


कंधई इलाके के कोठीयाही गांव निवासी हिमांशु दुबे यूनियन कैश मैनेजमेंट कूरियर कंपनी में कैशियर है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह कटरा सहित अन्य शाखाओं से कैश लेकर मोटरसाइकिल से शहर के बाबागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने आ रहा था। कटरामेदनीगंज से आगे बढ़ने पर बड़नपुर गांव के पास पल्सर बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद उसे रोक लिया। बदमाश उसे पीटने लगे।

उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीनकर भागने लगे। हिमांशु के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसके बगल से निकल गई। बदमाश फायरिंग करते हुए हाईवे की तरफ भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर एसपी सतपाल अंतिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। घायल हिमांशु को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों के बाइक की स्पीड देख सन्न रह गए लोग

राजगढ़ संवाद सोमवार को सिटी इलाके में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे बाइक पर सवार होकर विकास भवन रूपापुर के रास्ते जहां नईपुर कुसमी होकर श्रीकरनपुर के रास्ते से भूपियामऊ होकर अपने गंतव्य को निकल गए। इस दौरान लुटेरों की बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि जिस रास्ते से वह गुजर रहे थे आसपास के लोग यह कयास लगा लिए थे कि बाइक सवार किसी घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने जरिए टेलीफोन चौकी प्रभारी भूपियामऊ को दी किंतु पुलिस के पहुंचने तक बाइक सवार मौके से निकल गए थे। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई।

सोमवार की सुबह सिटी चौक इलाके में पौने नौ लाख रुपये बैंक में जमा करने गए युवक से बदमाश रुपया छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले की पुलिस तुरंत हरकत में आई और चेकिंग अभियान में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लुटेरे लगभग 2:15 बजे रूपापुर से जहां नईपुर के रास्ते प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पहुंच कर कुसमी क्रॉसिंग के बगल स्थित पीपल के वृक्ष के बगल से होते हुए श्रीकरनपुर के रास्ते से भूपियामऊ की ओर चले गए।
 
इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि जिस रास्ते से गुजर रहे थे देखने वाले इस बात के कयास लगाने लगे कि बाइक पर सवार दोनों युवक किसी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग रहे हैं। इस दौरान बाइक चलाने वाले चालक ने हेलमेट तथा पीछे बैठे युवक ने लाल गमछे से अपना मुख बांध रखा था। लोगों ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी भूपियामऊ को दी किंतु पुलिस के पहुंचने तक दोनों युवक काली पल्सर बाइक से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें