फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: पूर्व विधायक पर जातीय उन्माद फैलाने का केस

Thu, 28 May 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के गोविंदपुर में हुए बवाल को लेकर पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने जातीय उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक व एक चिकित्सक की बातचीत दो दिनों से वायरल हो रही थी। जिसे संज्ञान में लेने के बाद पट्टी कोतवाल ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह ने पट्टी के पूर्व सपा विधायक रामसिंह व डाक्टर आरएस पटेल के बीच धूंई व गोविंदपुर की घटना को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को गंभीरता से लिया। उन्होंने पूर्व विधायक रामसिंह व डा. आरएस पटेल के बीच हुई बातचीत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया।

ऑडियो में बातचीत के दौरान पूर्व विधायक द्वारा जाति विशेष पर टिप्पणी की गई है। ऑडियो में पूर्व विधायक यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि पट्टी विधानसभा के गोविंदपुर में जो घटना हुई है उसका सूत्रधार आज भले ही वर्तमान सत्ता में अपने को महफूज समझ रहा है, लेकिन यह भूल रहा है कि मैं रामसिंह पटेल हूं। मेरी रगाें में उस परिवार का खून दौड़ रहा है जिसने वंचितों, शोषितों और पिछड़ी जातियों की लड़ाई के लिए जंगल का रास्ता पकड़ लिया था।
विज्ञापन


पूर्व विधायक द्वारा 25 मई को काफी संख्या में लोगों के साथ गोविंदपुर पहुंचकर निषेधाज्ञा उल्लंघन किया गया। इससे जातीय उन्माद भड़काने का पूरा प्रयास किया गया है। पुलिस ने पूर्व विधायक रामसिंह व डाक्टर आरएस पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ पट्टी रमेशचंद्र ने बताया कि वायरल ऑडियो से जातीय उन्माद भड़क सकता था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें