फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: रूमा और अंथोनी कॉलेज में बनेगा दो-दो सौ बेड का कोरोना अस्पताल

Thu, 28 May 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Coronavirus- Hospital Prepration - फोटो : PTI
विज्ञापन
 जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संत अंथोनी इंटर कालेज और गोबरी स्थित रूमा नर्सिंग कालेज को दो-दो सौ बेड का कोरोना अस्पताल बनाया गया है। गुरुवार को संत अंथोनी कालेज में 135 बेड लगा दिए गए। जबकि रूमा डिग्री कालेज के लिए बेड का प्रबंध किया जा रहा है। इधर सीएमओ ने विज्ञापन जारी कर किराए पर बेड, चद्दर, तकिया की मांग की है। 
विज्ञापन


जिले में मुंबई, सूरत, चंडीगढ़, पंजाब से आने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक कोरोना के 73 मरीजों के मिलने और 35 मरीजों के ठीक होने के बाद अफसरों को बड़ा अस्पताल बनाने की चिंता सताने लगी है।

शासन के  आदेश के बाद शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज और गोबरी स्थित रूमा नर्सिंग कालेज को दो-दो सौ बेड का अस्पताल बनाने का फैसला किया गया है। गुरुवार को आनन-फानन में संत अंथोनी इंटर कालेज में में 135 बेड भी लगा दिए गए। हालांकि अभी रूमा डिग्री कालेज में बेड की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इधर सीएमओ ने विज्ञापन जारी करके किराए पर बेड, चद्दर, तकिया की मांग की है।
विज्ञापन


एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या पूरी होते ही अंथोनी इंटर कालेज में दो सौ बेड का अस्पताल प्रारंभ होगा। अगर जरूरत पड़ी, तो गोबरी स्थित रूमा नर्सिंग कालेज में भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों कालेजों का अधिग्रहण कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें