Pratapgarh News : रानीगंज विधानसभा में आयोजित सपा की जनसभा में जमकर बवाल हुआ।
- फोटो : प्रतापगढ़
मिर्जापुर चौहारी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ रैली में हुए बवाल के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली, उनके बेटे बाबुल समेत 28 लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सपा की जनसभा में शुक्रवार को पूर्व विधायक श्याद अली के संबोधन के दौरान विवाद हो गया। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा को सपा प्रत्याशी बताए जाने का विरोध करने पर सपाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान टिकट के दावेदार बृजेश यादव को मंच पर ही पीटा गया। असलहे लहराए गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जान बचाने के लिए पूर्व विधायक श्याद अली को मंच से कूदना पड़ गया।