फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में हादसा : दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत से कोहराम

Wed, 03 Nov 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर और लोनी पुल के बीच हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। दीपावली की सारी खुशियां देखते ही देखते गमों के ढेर मे बदल गईं। 
विज्ञापन
accident - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुए हादसे ने एक परिवार की दीपावली की खुशियां छीन लीं। मंगलवार रात नगर पालिका परिषद के टैक्स कलेक्टर भाष्कर सिंह के बेटे अंकित सिंह (27) व हर्षित सिंह (23) त्योहार मनाने के लिए बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे। लीलापुर के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के चौखड़ पूरेअंती निवासी भाष्कर सिंह का बड़ा बेटा अंकित लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल में काम करता था। तीन माह पहले उसका छोटा भाई हर्षित सिंह भी लखनऊ गया और भाई के साथ रहते हुए काम करने लगा था। कंपनी से अवकाश मिलने पर दीपावली का त्योहार मनाने के लिए मंगलवार को अंकित अपने छोटे भाई हर्षित के साथ बाइक से घर के लिए निकल पड़ा।

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लीलापुर पुलिस चौकी के करीब रात करीब 12 बजे उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बेटों के शव देखकर मां सुनीता बेसुध हो गई। शाम को दोनों भाइयों के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के चचेरे भाई मानवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें