रविवार सुबह के 11 बजे प्रतापगढ़ डिपो में स्थित डीजल टैंक के पास एक बस खड़ी थी। बस में यात्री तो दूर चालक और परिचालक भी नहीं थे। अचानक बस स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। यह देखकर कर्मचारी शोर मचाते हुए दौड़े और ईंट पत्थर लगाकर बस रोकने का प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी दूर पर जाने के बाद बस एक डिवाइडर से टकराकर रुक गई।
डिपो में खड़ी परिवहन निगम की एक बस अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। यह देखकर लोग शोर मचाने लगे। हालांकि थोड़ी दूर जाने के बाद बस बंद हो गई। ऐसा किन कारण बस हुआ इसको लेकर मकैनिक भी परेशान हैं।
रविवार सुबह के 11 बजे प्रतापगढ़ डिपो में स्थित डीजल टैंक के पास एक बस खड़ी थी। बस में यात्री तो दूर चालक और परिचालक भी नहीं थे। अचानक बस स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। यह देखकर कर्मचारी शोर मचाते हुए दौड़े और ईंट पत्थर लगाकर बस रोकने का प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी दूर पर जाने के बाद बस एक डिवाइडर से टकराकर रुक गई। बस का इंजन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
बस स्टैंड में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। स्टेशन मास्टर रत्नाकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बस में कोई नहीं था। बस अपने आप से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई। ऐसा किन कारण बस हुआ इसके लिए वर्कशाप के दो मकैनिक पता लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक सफलता नहीं पाए हैं। पता न चलने पर बस को प्रयागराज के वर्कशाप भेजा जाएगा।