फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक के टक्कर से गड्ढे में गिरी पुलिस की जीप

Sun, 21 May 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस जीप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे जीप गड्ढे में चली गई। हादसे में सिपाही समेत होमगार्ड घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पुलिस चौकी के सिपाही नरेंद्र अवस्थी व होमगार्ड राजू शुक्रवार की रात गश्त पर निकले थे। जामताली से लच्छीपुर बाजार जाते समय बीजेमऊ स्थित पेट्रोल पंप के करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दिया। क्षतिग्रस्त जीप गड्ढे में चली गई। हादसे में सिपाही व होमगार्ड घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाने के बाद ट्रक को थाने भेजा। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें