फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे में वांछित रोडवेज बस चालक को पुलिस ने पकड़ा, सवारियों ने किया हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा में रोडवेज से ऊतारे गये यात्री। संवाद
विज्ञापन
फोटो...10, 11
विज्ञापन

हादसे में वांछित रोडवेज बस चालक को पुलिस ने पकड़ा, सवारियों ने किया हंगामा
दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सवारियों को पुलिस ने भेजा, भगवन तिराहे पर ठंड में कांपते रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कस्बे के भगवन तिराहा के पास रविवार की रात सवारियां लेकर जा रहे हादसे में वांछित रोडवेज बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ठंड में बस से उतरी सवारियों ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा किया। यह देख पुलिस ने दूसरे वाहन का इंतजाम कर सवारियों को प्रयागराज रवाना किया।
बाघराय थाना क्षेत्र के मुजेढ़ी निवासी अमरेंद्र कुमार को 13 अक्तूबर के दिन कबड़ियागंज के पास प्रयागराज से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत और साथी सूरज घायल हो गया था। अमरेंद्र के पिता कंधई की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक लीलापुर थाना क्षेत्र के हंडौर निवासी तौफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। रविवार की देर रात बस चालक तौफीक करीब 32 सवारियाें को लेकर लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जिसे कुंडा पुलिस ने भगवन तिराहे के पास रोक कर हिरासत में ले लिया। सर्द रात में बस में बैठी सवारियां परेशान हो गईं। बस से उतरकर आक्रोशित सवारियों ने कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देखकर पुलिस ने दूसरे बस की व्यवस्था कराकर सवारियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि बस को कब्जे में लेने के बाद चालक को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



-





युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज
कुंडा। शेरगढ़ निवासी तबरेज को कुछ दिनों पहले रंजिश में मारपीट कर लोगों ने घायल कर दिया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद खालिद, कोशेन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद


-




कोतवाली के करीब खड़े दो ट्रैक्टर की बैटरी चोरी
कुंडा। अनखोरिया निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात वह कोतवाली से थोड़ी दूर स्थित आबकारी विभाग के परिसर में अपना दो ट्रैक्टर खड़ा कर घर गया था। सोमवार की सुबह दोनों ट्रैक्टर की बैटरी गायब मिली। उसकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। हथिगवां के बढ़ईपुर निवासी शेष बहादुर यादव की पिकअप मोहद्दीनगर चौराहे से 13 दिसंबर को चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन







कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला को पीटा
कुंडा। महेशगंज के मसवन निवासी कलावती का आरोप है कि रविवार की सुबह कूड़ा फेंकने जाते समय उसकी बेटी निशा की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने के दौरान उसे भी पीटा। पुलिस ने मारपीट करने वाले रोहित पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, महेशगंज के खेमकरनपुर निवासी बेबी सरोज का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी भाईलाल सरोज, सुरेश सरोज, राजेश सरोज ने मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद

कुंडा में रोडवेज से ऊतारे गये यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें