होली के पर्व को लेकर बाजार रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों से सज गए है। बाजारों में हाईटेक तकनीक की पिचकारियों की धूम मची है। इस बार पिट्ठूू गन, तोप, मिसाइल से न सिर्फ रंग बरसेगा, बल्कि अबीर भी उड़ेगा। अबीर गुलाल उड़ाने के लिए खास मैजिक रैंबो मशीन आई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारा, कलर मैजिक आइस, पाल्टी पापड़ अबीर व मुखौटा भी आया है।
होली का त्योहार 21 मार्च को है, लेकिन बाजारों में अभी से रंगत दिखने लगी है। रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों से बाजार की दुकानें सज गई हैं। खास तकनीक से निर्मित पिचकारियां बाजारों में रंग जमाए हुए हैं। इस बार रंग बरसाने के साथ अबीर उड़ाने वाली भी पिचकारियां आई हैं। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, पल्टन बाजार, घंटाघर, फलमंडी, पंजाबी मार्केट की रंगत देखते ही बन रही है।
फलमंडी स्थित पिचकारी व रंग के थोक व्यापारी जावेद भाई ने बताया कि रंग बरसाने के लिए खास पिट्ठू गन, मिसाइल, तोप की पिचकारियां आई हुई हैं। इस बार यह पिचकारियां बड़ी साइज में हैं। इनकी डिमांड भी खूब है। पिट्ठू गन में रंग को स्टोर करने के लिए एक बड़ा साइज का पात्र है। जिसका जुड़ाव पाइप द्वारा मशीन से किया गया है। बस बटन दबाते ही रंग की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं अबीर उड़ाने के लिए खास रैंबो मशीन, पाल्टी पापड़, फौव्वारा मशीन आई है।
रैंबो मशीन में अबीर पहले से ही भरा रहेगा। बस चुड़ी कसते ही अबीर उड़ने लगता है। मैजिक मशीन में माचिस से आग जलाते ही ही अबीर उड़ने लगेगा। वहीं फौव्वारा मशीन में सतरंगी अबीर भी उड़ेगा। इसकी खूब डिमंाड है।
बच्चों केा भा रहा मैजिक गुब्बारा
होली पर्व पर बच्चों के लिए दुकानों पर खास आइटम आए हुए हैं। बच्चों के रंग बरसाने के लिए मैजिक गुब्बारा आया है। जिसमें पाइप द्वारा बाल्टी में रंग भरा जाएगा। प्रयोग के दौरान रंग तो बिखरेगा, मगर आवाज नहीं होगी। मैजिक आइस भी इसी तरह है। पैकेट में पाउडर की तरह रहेगा। मगर बर्तन में रखकर जैसे ही पाउडर में पानी डालेंगे, वह सतरंगी आकार का बर्फ बन जाएगा। पाल्टी पापड़ भी बच्चों को भा रहा है। मलिंगा टोपी व शेर, जंगली जानवरों का मुखौटा भी आया है।
हर्बल रंग व हर्बल अबीर की खूब डिमांड
बाजारों में के मिकल युक्त रंग व अबीर से इस बार लोगों ने तौबा कर ली है। लोगों की पसंद हर्बल रंग व हर्बल अबीर हैं। इसकी खूब डिमांड है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके प्रयोग से चेहरे पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्पे्रे, पाउडर व पेस्ट में कई तरह के रंग हैं।