फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हो अपराध, युवाओं को चाहिए रोजगार 

Sun, 17 Mar 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला महासंग्राम - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 जिले में बहुतायत मात्रा में होने वाले आंवले को बेल्हा की पहचान बनाने, अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए बाईपास अविलंब बनवाने की मांग उठी। रविवार को कंपनीबाग में शाम चार बजे अमर उजाला डिजिटल टीम के लोकसभा चुनाव 2019 महासंग्राम में चर्चा के दौरान कांग्रेस ने जहां प्रतापगढ़ को अपराधगढ़ बताया, वहीं सपा ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का आरोप मढ़ा। 
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल द्विवेद्वी ने कहा कि आज बहन-बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। हत्या और बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। विकास की दिशा में कुछ भी नहीं हुआ है, सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। शहर जहां था, वहीं आज भी है। व्यापारी नेता उमा प्रकाश अग्रहरि ने कहा कि चुनाव आने पर राजनीतिक दलों के प्रत्याशी बड़े-बड़े दावे करते हैं, मगर चुनाव खत्म होते ही नेता और विकास नजर नहीं आता है।

कांग्रेस के युवा नेता दानिश माबूद ने कहा कि जिले में विकास के नाम पर जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ  अपना विकास किया है। शहर का विकास करने की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं होता है, जिस दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं जिले में नहीं होती हैं। शनिवार को शहर के बंधन बैंक में नकाबपोशों ने दिन दहाड़े सवा लाख की लूट की है। सपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश मौर्य ने कहा कि जनप्रतिनिधि जिले का विकास नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। जिले में एक भी उद्योग, कल-कारखाने नहीं हैं, जिसे विकास के नाम पर गिनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया जिस मेडिकल कालेज के लिए भाजपा वाहवाही लूट रही है, उसके लिए सपा सरकार ने ही ताना-बाना बुना था। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास तो नहीं किया, मगर सवा लाख शिक्षामित्रों का विनाश अवश्य कर दिया है। प्रदेश में 1200 शिक्षामित्रों के मृत्यु का जिम्मेदार सरकार को ठहराते हुए लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की बात कही। भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज, ओवरब्रिज के साथ ही देश की सुरक्षा और अखंडता को कायम रखने में भाजपा को कारगर बताया।

सौरभ सिंह ने कहा कि जो कार्य 15 साल में नहीं हुआ, वह पांच सालों में हुआ है। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल ने कहा कि जो विकास कांग्रेस के समय हुआ था, वह अब देखने को नहीं मिल रहा है। कांग्रेसी नेता इरफान ने कहा कि सांसद जिले में दिखाई ही नहीं पड़ते हैं। सपा नेता अभिषेक तिवारी और वासिक खान ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष रवि गुप्ता, अरुण तिवारी, शिव कुमार, अनुराग तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह, हरीश शुक्ला ने भी अपनी बातें रखीं।     
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें