फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन के अभाव में अब नहीं जाएगी लोगों की जान : प्रमोद

विज्ञापन
लालगंज ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद व विधायक आर - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक व सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के साथ एक करोड़ की लागत से लालगंज के ट्रामा सेंटर परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट एवं रैनबसेरा का लोकार्पण किया। हेमवती नंदन पीजी कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधायक मोना के सार्थक प्रयास से लालगंज मे लगे ऑक्सीजन प्लांट से अब क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद की ऑक्सीजन की कमी से जान नहीं जाएगी।
विज्ञापन

नवनिर्मित रैनबसेरा से बीमार मरीज के साथ तीमारदारों को रहने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक व सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कोरोना के संकट से रामपुर खास के जन-जन की सुरक्षा के लिए उनका सतत प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल और आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने ऑक्सीजन प्लांट की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, सुनील शुक्ल, डॉ. डीपी ओझा, डॉ. राजकुमार पांडेय, डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, सभासद सोनू तिवारी, विकास मिश्र, मोनू पांडेय, देवी प्रसाद मिश्र, बाबा नरेंद्र ओझा, इबादुर्रहमान, रामू मिश्र, साधना गौतम, संजय द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, उदयराज वर्मा, प्रीतेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें