फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान रहे यात्री 

Sat, 16 Mar 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ स्टेशन - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें शुक्रवार को जहां निरस्त रहीं, वहीं पांच ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया गया। इससे यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर रायबरेली स्टेशन पर नान इंटरलॉकिग का कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे बोर्ड के आदेश पर कंट्रोल ने रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ जनता एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, प्रयाग-बरेली पैसेंजर, प्रयाग-लखनऊ  और पीआरएल को निरस्त कर दिया।

वहीं पुरी से आनंद बिहार को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद बिहार से पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ और प्रतापगढ़ से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस का रूट बदलकर सुलतानपुर के रास्ते से संचालन किया गया। इससे अमेठी, जायस, गौरीगंज और रायबरेली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन


साकेत एक्सप्रेस के लिंक को नहीं भेजा जाएगा रायबरेली
प्रतापगढ़। मुंबई से चलकर फैजाबाद को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस के तीन कोच काटकर उसे लिंक बनाकर रायबरेली भेजा जाता है। रायबरेली से यही ट्रेन प्रतापगढ़ आती है। यहां लिंक को साकेत एक्सप्रेस में जोड़ने के बाद रवाना किया जाता है। रविवार को लिंक रायबरेली नहीं जाएगी। निरस्त ट्रेनों का 20 मार्च तक संचालन नहीं होगा। वहीं जिन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन हुआ है वह 19 तक सुलतानपुर के रास्ते से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


सिग्नल फेल, काशन पर गुजारी गईं ट्रेनें
प्रतापगढ़। सिग्नल फेल होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जहां की तहां ट्रेने रुक गईं। बाद में काशन पर ट्रेनों को गुजारा गया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब एक बजे सिग्नल फेल हो गया। कलर सिग्नल काम नहीं कर रहा था। अफसरों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस पर कंट्रोल ने ट्रेनों का संचालन काशन पर करने के लिए निर्देश दिया। कंट्रोल से मिले निर्देश के बाद काशन पर ट्रेनों को गुजारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें