फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना: भदोही जिले में तैनात सीओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश

Mon, 14 Nov 2022 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोर्ट के एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2004 में जिले के सांगीपुर एसओ रहने के दौरान वर्तमान भदोही के सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने एक अभियुक्त को 11 बम के साथ पकड़ने का दावा कर केस दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान भुवनेश्वर पांडेय कोर्ट में कई तिथियों पर साक्ष्य के लिए नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सत्र न्यायाधीश ने भदोही के सीओ भुवनेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने ज्ञानपुर के एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन व गृह विभाग सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

कोर्ट के एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2004 में जिले के सांगीपुर एसओ रहने के दौरान वर्तमान भदोही के सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने एक अभियुक्त को 11 बम के साथ पकड़ने का दावा कर केस दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान भुवनेश्वर पांडेय कोर्ट में कई तिथियों पर साक्ष्य के लिए नहीं पहुंचे। 

कोर्ट की ओर से कई पत्र व सूचना भेजकर ज्ञानपुर के एसपी को मामले से अवगत कराया गया था। फिर भी वह नहीं आए। नाराज कोर्ट ने भदोही के सीओ भुवनेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर 17 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान पेश करने के लिए मिर्जापुर के एडीजी को आदेश दिया है। भदोही एसपी की लापरवाही को देखते उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए शासन, गृह विभाग व पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें