फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेंती में राम कथा में तीन एएसपी समेत एक हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
बेंती ​में कथा स्थल पर लगाए जा रहे पांडाल। आयोजन समिति
विज्ञापन
कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर से होने वाली राम कथा स्थल को नौ सेक्टर और सात जोन में बांटा गया है। प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर के साथ प्रतापगढ़ के करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।
विज्ञापन

इस दौरान तीन एएसपी और छह सीओ रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एलआईयू की नजर भी रहेगी।
200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण और एसपी दीपक भूकर ने रविवार को कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी ने एसपी से श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों की जानकारी ली। हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस मौके एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ कुंडा शिवनारायण वैस मौजूद रहे।
विज्ञापन

कथा पंडाल में रहेंगे 100 बाउंसर
बेंती में राम कथा के दौरान 100 बाउंसरों को भी तैनात किया जाएगा। वह श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी देखेंगे। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में भी बाउंसर रहेंगे। निजी कंपनी की ओर से बाउंसर उपलब्ध कराए गए हैं।
151 लोग करेंगे आरती, सफाईकर्मियों को मिलेगा सम्मान
बेंती में राम कथा में इस बार 151 लोग आरती करेंगे। साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले 21 सफाईकर्मी भी आरती में शामिल होंगे। 21-21 की टोली में ये लगातार स्थल की सफाई करेंगे। कथा संपन्न होने के बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
आज निकलेगी कलश यात्रा
रामकथा के शुभारंभ से पहले सोमवार की सुबह कलश यात्रा निकलेगी। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ने लोगों से संपर्क किया। जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की। कलश यात्रा कुंडा तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों और चार नगर पंचायत क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
रामकथा से पहले शोभा यात्रा में झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

सगरा सुंदरपुर। बेंती राजभवन में होने वाली कथा से पहले सोमवार को आयोजक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा से पहले झांकियों को सजाया जा रहा है। श्रीराम रामलीला समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि झांकी की तैयारियां रत्नाकर तिवारी के सहयोग से की जा रही हैं। झांकी से भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक प्रसंगों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। संवाद
पंचवटी में रहेंगे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेंती के पंचवटी में ठहरेंगे। पंचवटी का निर्माण करीब 10 साल पहले अतिथियों के ठहरने के लिए कराया था। भवन में अतिथियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। पंचवटी भवन की विशेष साज-सज्जा की गई है। संवाद
एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था
कथास्थल पर मुख्य पंडाल और उसके अगल-बगल बने पंडाल में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भोजन और जलपान के लिए अलग से टेंट लगाए गए हैं। भोजन तैयार करने के लिए जमीन 10 चूल्हे बनाए जा रहे हैं। जहां लकड़ी जलाकर खाना बनाया जाएगा।
वीआईपी के लिए अलग रास्ता, बेंती कोठी में पार्किंग
राम कथा में आने वाले वीआईपी मेहमानों के आवागमन के लिए बेंती कोठी के पीछे की ओर बने हेलीपैड तक जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। वीआईपी वाहनों की पार्किंग बेंती कोठी परिसर के अंदर होगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था बनाई जा रही है।
फिल्मी सितारों और कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना
कथा में योग गुरु बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह पहुंचेंगे। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के आने की भी चर्चाएं हैं। हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम के साथ मुख्य अभिनेता शोभित सत्य भी 18 नवंबर को कथास्थल पहुंचेंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बाबा सत्यनारायण मौर्य भी आएंगे। अयोध्या और उज्जैन के संतों को भी आमंत्रण भेजा गया है।
तैयार हो रहा स्विस कॉटेज
विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए कथास्थल के पास स्विस कॉटेज तैयार किया जा रहा है। वहीं, बाबा रामदेव बेंती कोठी में बने पंचवटी में ठहरेंगे। दूसरे देशों के हिंदू शरणार्थियों के ठहरने के लिए विशेष शिविर कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, राम कथा के लाइव प्रसारण के लिए मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी गई है।
ई-रिक्शा चालकों को मिलेगा पास

कुंडा से बेंती कथा स्थल तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालकों को पुलिस की ओर से पास जारी किया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक पास दिखाकर कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

बेंती में कथा स्थल पर लगाए जा रहे पांडाल। आयोजन समिति

बेंती में कथा स्थल पर लगाए जा रहे पांडाल। आयोजन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें