फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Mar 2024 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पट्टी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के रहने वाले युवक पट्टी से बाबा बेलखरनाथधाम सई दर्शन और सई नदी में स्नान करने के लिए आ रहे थे। पूरेदीवानगंज बाजार के पास पूरेपांडेय गांव निकट सामने से दूसरी बाइक से भिड़त हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवानगंज बाजार के पूरे पांडेय गांव के पास होली के दिन दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। एक घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन



पूरे पांडे दीवानगंज के समीप बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इस घटना में एक की मौत हो गई तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पट्टी कस्बे के वीरेंद्र धुरिया, प्रमोद गुप्ता, रोहित जायसवाल और विजय वर्मा चारों दोस्त हैं।

दो बाइक से चारों सई नदी में नहाने के लिए सोमवार को जा रहे थे। दीवानगंज के समीप तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित बाइक एक दूसरे में टकरा गई, जिससे चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में घायल चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर वीरेंद्र धुरिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय वर्मा निवासी सधईपुर को गंभीर हालत के चलते स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें