फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम में सेल्समैन को पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख लूटे

विज्ञापन
कुंडा के चौसा स्थित गैस गोदाम पर डेढ़ लाख की लूट के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कुंडा इलाके के चौसा गांव में बुधवार को गैस सिलिंडर वितरण के दौरान गोदाम में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर पीछा करने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। इस पर लोग डरकर रुक गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोदाम मालिक की तहरीर मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव में शहाबपुर निवासी विद्याशंकर पांडेय की गैस एजेंसी का गोदाम है। यहीं से लोगों को गैस सिलिंडर वितरित किया जाता है। बुधवार की दोपहर कुशाहिलडीह गांव निवासी सेल्समैन विजय यादव लोगों को सिलिंडर दे रहा था। विजय के अनुसार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ग्राहकों के जाने के बाद उसने बिक्री के डेढ़ लाख रुपये बैग में भरकर मेज पर रखे थे। वह निकलने की तैयारी कर रहा था।
तभी पल्सर बाइक से नकाबपोश दो युवक वहां पहुंच गए। एक बदमाश बाइक लेकर गेट पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा भीतर घुस आया। पहुंचते ही वह मेज पर रखा रुपयों से भरा बैग उठाकर भागने लगा। विजय और मजदूरों ने ईंट उठाकर उसका पीछा किया तो बदमाश ने पलटकर पिस्टल तान दी। इस पर सभी डरकर रुक गए। बदमाश बाइक से नरैया नहर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

विजय ने पुलिस को बताया कि बैग में एक लाख 68 हजार 800 रुपये थे। गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी में एक बदमाश की फुटेज मिली है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। खबर मिलने पर सीओ के साथ ही एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे।

कुंडा के चौसा स्थित गैस गोदाम एजेंसी का सेल्समैन विजय यादव।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें