फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हक पर डाका डालने वाले अधिकारियों का होगा निलंबन - मोती सिंह

Sat, 04 Sep 2021 05:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उन्होंने बीडीओ से लेकर पीडी तक की जमकर क्लास लगाई। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम पात्रों को अपात्र किए जाने की शिकायत आ रही हैं। जिन लोगों के नाम अपात्रता सूची में रखे गए हैं, उनकी फिर से जांच करा कर पात्रों को आवास की सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की खैर नहीं है। जनता के हक पर डाका डालने वाले अधिकारियों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की होगी। मोदी सरकार व योगी सरकार में पात्रों को योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाए। शुक्रवार को यह बातें बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बीडीओ से लेकर पीडी तक की जमकर क्लास लगाई। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम पात्रों को अपात्र किए जाने की शिकायत आ रही हैं। जिन लोगों के नाम अपात्रता सूची में रखे गए हैं, उनकी फिर से जांच करा कर पात्रों को आवास की सुविधा से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा की जरूरतमंदों को पक्की छत प्रधानमंत्री का सपना है। इसे पूरा करना हमारा प्रमुख कार्य है। मनरेगा कार्यों को प्राथमिकता पर रखा जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

गांव में मनरेगा पार्क की स्थापना व पशु शेड की प्रगति खराब होने पर उन्होंने मनरेगा के अधिकारियों को चेतावनी दी। सीडीओ प्रभास कुमार ने कहा कि जिन अधिकारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनको प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही विभागीय कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख रुप से मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, आयुक्त ग्राम विकास अखिलेश कुमार, उप आयुक्त मनरेगा विजय चौधरी, आसपुर देवसरा प्रमुख कमलाकांत यादव, बेलखरनाथ प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, डीडीओ ओपी मिश्रा, पीडी आरसी शर्मा, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें