फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृत 56887 श्रमिको को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Sat, 04 Sep 2021 05:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले के ज्यादातर श्रमिकों के पास आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं है। ऐसे में बीमार होने पर वे इलाज कराने के लिए परेशान होते हैं। किसी न किसी से कर्ज तक लेना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए योगी सरकार ने श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
ayushman card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 56887 श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। बीमार होने पर इलाज के अभाव में जान नहीं जाएगी। पांच लाख रुपये तक वे कैशलेश उपचार करवा सकेंगे। शासन की ओर से इन्हें आयुष्मान भारत योजना का पात्र माना गया है। श्रम विभाग की ओर से 6 से 12 सितंबर के बीच कैंप लगाकर सभी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के ज्यादातर श्रमिकों के पास आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं है। ऐसे में बीमार होने पर वे इलाज कराने के लिए परेशान होते हैं। किसी न किसी से कर्ज तक लेना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए योगी सरकार ने श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला लिया।

श्रम परिर्वतन अधिकारी डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 5,6887 श्रमिक परिवार को आयुष्मान भारत योजना में अभी शामिल किया गया है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने के लिए 6 से 12 सितंबर तक ब्लाक में कैंप लगाया जाएगा। सभी पात्रों को फोन कर सूचित कर दस्तावेज के साथ ब्लाक बुलाया जा रहा है। साथ ही गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले से श्रम विभाग में पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। बचे लोगों को भी जल्द ही शामिल किए जाने को लेकर सरकार तैयारी में हैं। र्कोअ भी श्रमिक कार्यालय में पंजीकरण कराके योजना का लाभ उठा सकते हैं। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, जिला श्रम परिर्वतन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें