फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद और सिंगल टीचर वाले स्कूलों की सूची मुहैया कराने में अफसर फेल

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
गैर जनपद से तबादले पर आए शिक्षकों को बंद और सिंगल टीचर स्कूल की सूची देने में शासन में बैठे अफसर फेल हो गए। बुधवार को पौने छह बजे शाम को जो रिक्त स्कूलों की सूची शासन ने मुहैया कराई, उसमें पहले से ही चार-चार टीचर तैनात थे। ऐसे स्कूलों में बीएसए ने शिक्षकों की तैनाती करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में गैर जनपद से पारस्परिक तबादले पर आए 78 शिक्षकों को सात माह बाद स्कूल का आवंटन करने के लिए बुधवार को बुलाया गया था। मगर शासन से रिक्त स्कूलों की जो सूची बीएसए कार्यालय को मुहैया कराई गई, उसमें पहले से ही चार-चार शिक्षक तैनात हैं। जबकि शासन ने जो व्यवस्था बनाई है, उसके मुताबिक बंद और एकल स्कूलों में ही शिक्षकों की तैनाती होनी है।
ऐसे में प्रभारी बीएसए ने श
ासन से मिली सूची के आधार पर शिक्षकों की तैनाती करने से हाथ खड़े कर दिए। अब शिक्षकों को सोमवार को बुलाया गया है। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बंद और एकल स्कूलों में ही शिक्षकों की तैनाती होनी है। शासन ने जो सूची मुहैया कराई थी, उसमें पहले से ही पर्याप्त शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें