फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन बढ़ी मरीजों की संख्या, 17 महिलाओं समेत 48 नए संक्रमित

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 17 महिलाओं समेत 48 लोग संक्रमित मिले। ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। उधर, रविवार को एसीएमओ समेत दस लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 198 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को कटरा, टेऊंगा, प्रयागराज के सोरांव के रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले। कुंडा में चार, कटरागुलाब सिंह, अंतू और बुआपुर विश्वनाथगंज में महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। वहीं शहर की श्याम बिहारी गली में भी मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। शहर के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उधर, रविवार को डिप्टी सीएमओ समेत दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उनका होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है।
आज से डोर टू डोर सर्वे कर चिह्नित किए जाएंगे कोरोना के मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अफसर सोमवार से डोर टू डोर सर्वे कराएंगे। इस दौरान सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही किशोर, युवा, अधेड़ और बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। यह अभियान 29 जनवरी तक लगातार चलेगा। इसकी देखरेख सीएमओ और डीपीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें