फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी तिथि की हानि नहीं, नौ दिनों का होगा नवरात्र

विज्ञापन
सदर बाजार में नवरात्रि की तैयारी में सजी गयी नारियल चुनरी की दुकानें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
इस बार चैत्र नवरात्र में एक भी तिथि की हानि नहीं रहेेगी। पूरे नौ दिनों का नवरात्र होगा। दो अप्रैल से नवरात्र का महापर्व शुरू होगा। 10 अप्रैल को नवमी पर हवन-पूजन कर अनुष्ठान पूर्ण किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष के राजा शनि व मंत्री बृहस्पति देव होंगे।
विज्ञापन

देवी भक्तों को नवदुर्गा के महापर्व नवरात्र का इंतजार रहता है। नौ दिनों तक देवी मंदिरों व घरों में मां की साधना में लोग लीन रहते हैं। घरों व मंदिरों में घट स्थापना कर नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू करते है। आमतौर पर नवरात्र के इस अनुष्ठान में तिथियों की हानि देखने को मिलती है। तिथियों की हानि से नौ दिनों के बजाय नवरात्र का पर्व आठ दिनों का हो जाता है। इस दौरान हवन-पारण व कन्या भोज के लिए तिथियों पर ध्यान रखने के साथ ही सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं।
पिछले वर्ष तिथि की हानि होने की वजह से चैत्र नवरात्र आठ दिनों का हो गया था। मगर इस बार ऐसा नहीं है। इस बार तिथियों की हानि नहीं है। नवरात्र नौ दिनों का है। दो अप्रैल से नवरात्र का महापर्व शुरू हो रहा है। 10 अप्रैल को नवमी है। इस दिन हवन-पूजन कर व्रतधारी अपना अनुष्ठान पूर्ण करेंगे। ज्यातिषाचार्य आलोक मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष के राजा शनि है और मंत्री बृहस्पति है। नवरात्र के महापर्व पर तिथियों की हानि नहीं है।
विज्ञापन

कब करें घट स्थापना
दो अप्रैल को सूर्योदय से सुबह 11.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान मिट्टी में जौ बो कर कलश स्थापना कर सकते हैं।
पूरे दिन होगा हवन
10 अप्रैल को नवमी है। हवन-पूजन का मुर्हूत दिनभर है। पूरे दिन हवन होगा। दोपहर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 9 अप्रैल को अष्टमी है। इस दिन कन्याभोज कराने का विधान है।
विज्ञापन

कब करें पारण
दशमी यानि 11 अप्रैल को पारण करेंगे। सुबह 8 बजे तक पारण किया जा सकता है। नवमी के अंतिम चरण व दशमी का प्रथम चरण पारण के लिए उपयुक्त माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें