फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ सांसद बोले : कोई भी आईएएस-आईपीएस मेरे सामने बैठकर बात नहीं कर सकता

Mon, 27 Dec 2021 12:07 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

आईटीआई परिसर में रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग कहते हैं कि संगमलाल गुप्ता शिक्षा ग्रहण नहीं किए हैं, लेकिन कोई भी आईएएस-आईपीएस मेरे सामने बैठकर बात नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
संगम लाल गुप्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई परिसर में रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग कहते हैं कि संगमलाल गुप्ता शिक्षा ग्रहण नहीं किए हैं, लेकिन कोई भी आईएएस-आईपीएस मेरे सामने बैठकर बात नहीं कर सकता है। सांसद इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कोई कितनी भी बड़ी शिक्षा ग्रहण किया हो, उसे बैठा दीजिए, अगर वो बात कर लेगा तो मैं सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा। मुझे पूरा कांफिडेंस है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को आईटीआई परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया था। इसमें सांसद को मुख्य अतिथि बनाया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और छात्रों को सम्मानित करने के बाद सांसद ने भाषण देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने खुद की शिक्षा पर भी बोलना शुरू कर दिया। सांसद का बयान रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहा। सांसद का बयान सुनकर अलग-अलग दलों के नेता चुटकी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें