फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मिनी बस पलटने से नौ श्रद्धालु घायल, काशी विश्वनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे

Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे थे। उनकी मिनी बस ढकवा नगर पंचायत के पावर हाउस के पास पहुंची थी कि वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी मिनी बस को क्रेन से सही किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढकवा के नगर पावर हाउस के पास वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर श्रद्धालुओ से भरी मिनी बस पलट गई। श्रद्धालु काशी विश्वनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे। नौ लोगों घायल हुए हैं। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे थे। उनकी मिनी बस ढकवा नगर पंचायत के पावर हाउस के पास पहुंची थी कि वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया। घटना सुबह छह बजे हुई। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालुओं को जौनपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन

नासिक महाराष्ट्र के निवासी हैं सभी घायल

मिनी बस पलटने से घायल सभी घायल नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वर्षा (46) पत्नी अशोक, ताईबाई (50) पत्नी सकेरा साफियाम, सुभांगी चौहान (50) पत्नी बिठुआ, जुनेका जाधव (60) पत्नी मधुकर को उपचार के लिए अस्पताल भे्जा गया। घटना सुबह पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर नगर के मालदाहिया गांव के पास हुई. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें