रोते हुए बताया कि करीब 6 माह से विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उसके साथ अनैतिक कृत्य किया जाता है। उसे अकेले में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। स्कूल जाकर पीड़िता की मां ने इसकी टीसी मांगी लेकिन शिक्षक द्वारा दिया नहीं गया। जिसकी शिकायत उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर की। शुक्रवार को पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी शिक्षक घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार शिक्षक की विभागीय जांच कराई जा रही है। अभी एफआईआर की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि एफआईआर दर्ज हुई है तो शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।