घबराहट पर मां को पहुंचे दिखाने
एनआईए की पांच घंटे चली छानबीन से घबराईं सार्थक की मां को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। पति राकेश मिश्रा दोपहर करीब 12 बजे उन्हें दिखाने ले गए। कुछ देर बाद घर ले आए।
गांव में चर्चा...घूमने तो नहीं आई होगी एनआईए
एनआईए के छापे की शुक्रवार को भी खूब चर्चा रही। ग्रामीणों का कहना है कि एनआईए की टीम यूं ही नहीं आई होगी... जरूर कुछ ठोस तथ्य मिले होंगे। बाबूपट्टी की ख्याति महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव से रही है।
पिता बोले... फोन पर बेटे ने कहा-घबराने की कोई बात नहीं
राकेश ने बताया कि देर शाम सार्थक मिश्रा ने फोन करके बताया है कि वह एनआईए दफ्तर से लौट आया है। जांच अधिकारी ने कहा है, जब जरूरत होगी, तब बुलाएंगे। फिलहाल, घबराने की कोई बात नहीं है। फ्लैट में उसके बाद रहने आए लोगों के कारण गलतफहमी हुई है, जो जांच में दूर हो जाएगी। उसने एनआईए की शंकाओं को दूर कर दिया है।