फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा ताजपोशी होने पर गृह जनपद आए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। सभी ने पार्टी निर्णय की सराहना की। इस दौरान भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से जिलाध्यक्ष हरिओम का काफिला सीधे मानिकपुर पहुंचा। यहां 8 बजे से 11 बजे कुंडा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डेरवा, जेठवारा, सरायआना देव होते हुए उनका काफिला मोहनगंज पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शहर पहुुंचे। लगभग 3 बजे वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री अशोक मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें