रानीगंज नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक धीरज ओझा।
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज। नगर पंचायत पृथ्वीगंज स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से अब पृथ्वीगंज बाजार की तस्वीर बदल जाएगी। एक अप्रैल से नगर पंचायत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से जो भी वादा किया था, उसे एक-एक कर पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। पृथ्वीगंज व सुवंसा नगर पंचायत बनने से अब इनका समुचित विकास होगा। इन्हेंआदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। आवास के नाम पर यदि कोई रुपये की मांग करे तो उसकी शिकायत तुरंत करें। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाएंगे। पूर्व अधिशाषी अधिकारी सुभाष सिंह ने क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा व एसडीएम राहुल यादव को नगर पंचायत परिक्षेत्र का नक्शा बतौर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा पंाडेय, राजभान शुक्ल, नीरज ओझा, अजय ओझा, शिवम ओझा, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।