सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि विनोद सोनकर ने कुंडा क्षेत्र के जाम को देखते हुए तीन रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। कुंडा क्षेत्र के बाबूगंज रेलवे फाटक एवं मवई रेलवे पर अब रेलवे ने टेंडर जारी किया है।
काफी अरसे से जाम से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से केंद्र सरकार ने कुंडा क्षेत्र में दो रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की संस्तुति दी थी। जिसके बाद रेलवे ने अपने अधिकारियों को भेज कर कार्ययोजना तैयार करवाई। अब विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि विनोद सोनकर ने कुंडा क्षेत्र के जाम को देखते हुए तीन रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। कुंडा क्षेत्र के बाबूगंज रेलवे फाटक एवं मवई रेलवे पर अब रेलवे ने टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही कुंडा क्षेत्र को एक साथ दो रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात पहली बार मिलने जा रही है।
बता दें कि कुंडा क्षेत्र के लोग काफी अर्से से रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। सांसद विनोद सोनकर का प्रयास रंग लाया है। कुंडा क्षेत्र के करेंटी रोड़ पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। जल्द ही करेंटी रोड़ पर भी रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।