शीतल पट्टी निवासी अनिल तिवारी की शादी एक वर्ष पहले मानिकपुर के सुशील पांडेय की बेटी राकी (22) के साथ हुई थी। ससुरालीजनों के अनुसार शुक्रवार की देर रात राकी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मौके पर मायके से पहुंचे मृतका के पिता सुशील पांडेय का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लिया। संवाद
वाहन की टक्कर से दो घायल
प्रतापगढ़। कुड़ुवाभीट निवासी राजकुमार (24) शनिवार को बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। दूसरी ओर हथिगवां के मल्ला का पुरवा गांव निवासी शंकर (18) भी दुर्घटना में घायल हो गए। संवाद