फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के सातवें दिन पूजी गईं मां कालरात्रि, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज स्थित धाम में मां शीतला देवी का हुआ श्रृंगार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को देवीधामों में मां नवदुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का पूजन-अर्चन हुआ। पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। सुबह से शाम तक देवीधामों में भक्तों की कतार लगी रही। देवीधामों में मातारानी के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

मां कालरात्रि देवी के स्वरूप के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में घंट-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही। पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही। इसके बाद भीड़ कम हो गई। इधर, शाम को दर्शन के लिए फिर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती कर भक्तों ने मां कालरात्रि देवी का आशीर्वाद लिया। इधर, रानीगंज क्षेत्र स्थित मां बाराही देवी धाम, मां संकट हरणी, मां गौरा देवी में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की कतार लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक जयकारे गूंजते रहे।
झुकाकर शीश, लिया मां चंद्रिकनदेवी का आशीष
संडवाचंद्रिका। नवरात्र के सातवें दिन क्षेत्र पौराणिक मां चंद्रिकन देवीधाम में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मां चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। चंद्रिकन देवी धाम में भोर से ही भक्तों की भीड़ लग गई। सुबह 10 बजे के बाद गैरजनपद से आने वालों की भीड़ शुरू हो गई। दोपहर में देवीधाम में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। पूरा वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन

मंथरा ने भरे कैैकेयी के कान
प्रतापगढ़। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की खबर मिलते ही मंथरा झुंझला उठी। वह रानी कैकेयी के पास पहुंचकर उन्हें बहकाने लगी। पहले तो रानी कैकेयी ने उसे फटकार लगाई, मगर मंथरा रानी कैैकेयी के पास से नहीं हटी। भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए रानी कैकेयी के कान भरती रही। आखिरकार रानी कैकेयी मंथरा के बहकावे में आ गई। राजा दशरथ से दो वर मांगने के लिए कोपभवन में चली गईं। मंगलवार को श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा कैकेयी कोपभवन का मंचन किया गया।
शहर के गोपाल मंदिर से जब झांकी निकली तो लोग देखने के लिए उमड़ पड़े। शहर का भ्रमण करते हुए झांकी पुन: गोपाल मंदिर पहुंची। इस दौरान संरक्षक समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, अध्यक्ष श्याम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, बंटी, प्रदीप केसरवानी, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गोपाल मंदिर से रामलीला समिति द्वारा निकली कैकेयी कोप भवन की झांकी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें