फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन पूजीं गईं मां चंद्रघंटा

विज्ञापन
नवरात्रि के तृतीय को मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी भक्तों की कतार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को देवीधामों में मां नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन- अर्चन हुआ। पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। सुबह से शाम तक देवीधामों में भक्तों की कतार लगी रही। देवीधामों में मातारानी के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा देवी के स्वरूप के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में घंट-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही। पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही। इसके बाद भीड़ कम हो गई। इधर शाम को दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती कर भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का आशीर्वाद लिया। इधर रानीगंज क्षेत्र स्थित मां बाराही देवी धाम, मां चंद्रिकन देवी धाम, मां संकट हरणी, मां गौरा देवी में दर्शन- पूजन को लेकर भक्तों की कतार लगी रहीं। सुबह से लेकर शाम तक जयकारे गूंजते रहे।
भगवान राम का बाण लगते ही जमीन पर गिरी ताड़का
प्रतापगढ़। शहर में शनिवार की शाम श्रीरामलीला समिति के कलाकारों द्वारामुनि आगमन व ताड़का वध की झांकी निकाली गई। भवगान राम का बाण लगते ही ताड़का जमीन पर गिर पड़ी। पूरा वातावरण जयश्रीराम- जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

शहर के गोपाल मंदिर से करीब पांच बजे ताड़का वध की झांकी निकाली गई। बाल कलाकारों के मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। राक्षसों से यज्ञ संपन्न कराने के लिए मुनि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण निकले। तो रास्ते में ताड़का का आगमन हो गया। यह देख मुनि विश्वामित्र भयभीत हो उठे। उन्होंने जैसे भगवान राम की ओर इशारा किया तो भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर ताड़का का वध कर दिया। पूरा वातावरण जयश्रीराम- जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। शहर के गोपाल मंदिर से चौक होते हुए सदर बाजार चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान संरक्षक समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, अध्यक्ष श्याम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नवरात्रि के तृतीय को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें