फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेधावियों को मिलेगी इंस्पायर छात्रवृत्ति, देनी होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर छात्रवृत्ति मिलेगी। हालांकि छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए मेधावियों को परीक्षा पास करनी होगी। सफल मेधावियों को 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभ देने के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इंटर उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है। उच्च शिक्षा तक अनुसंधान और नवाचार करने पर छात्रवृत्ति की धनराशि अलग-अलग किस्तों में मुहैया कराई जाएगी।
शिक्षा का स्तर बढ़ने के साथ छात्रवृत्ति की धनराशि भी बढ़ती जाती है। विद्यालयों में आइडिया बॉक्स बनाए जाएंगे। विद्यार्थी अपने तकनीकी विचारों की जानकारी बॉक्स में साझा कर सकेंगे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इंस्पायर की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, मेडिकल और रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल का चयन विद्यालय करेंगे। परीक्षा पास करने के बाद छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आवेदन इंस्पायर अवार्ड्स डीएसटी डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें