फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ सोनेलाल पटेल के नाम से जाना जाएगा प्रतापगढ़ का मेडिकल कॉलेज

Fri, 23 Jul 2021 11:59 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का नाम सोनेलाल पटेल रखे जाने की जानकारी के बाद मिठाई बांटकर खुशी मनाते सदर विधायक रा - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आनलाइन लोकार्पण से पहले स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के साथ ही चिकित्सालय का भी नाम बदल दिया गया है। मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय किया गया है। वहीं चिकित्सालय का नाम बदलकर शासन ने राजा प्रतापबहादुर चिकित्सालय कर दिया है। अब जिला और महिला अस्पताल का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि 30 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन ने मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया है। इसी तरह जिला अस्पताल को उच्चीकृत करने के बाद उसका नाम बदलकर अब राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय कर दिया गया है। लोकार्पण से पहले कॉलेज और अस्पताल के नाम बदलकर नए बोर्ड लगवा दिए जाएंगे।

मेडिकल कालेज का नाम डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर होने से कार्यकर्ता खुश
नगर क्षेत्र स्थित सदर विधायक के कैंप कार्यालय पूरेईश्वरनाथ में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ का नाम सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं उससे संबद्ध चिकित्सालय का नाम राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें