फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
मृतक अमरेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तहसील में खराब पड़ी वाटर वेंडिंग मशीन ठीक करने गए मैकेनिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के अदमापुर निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह (35) मैकेनिक था। शनिवार की रात वह कार्यदायी संस्था के कहने पर तहसील में खराब पड़ी वाटर वेंडिंग मशीन की मरम्मत करने गया था।
विज्ञापन

रात दस बजे के करीब मरम्मत करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात एक बजे के करीब किसी की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आननफानन में मैकेनिक को लेकर लालगंज सीएचसी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें